English Kaise Sikhe – बिना अटके इंग्लिश सीखने के 5 आसान तरीके।

Rate this post

यदि आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है और English Kaise Sikhe के तरीके खोज रहे है तो हम आपको बता दें कि, यदि इंग्लिश के बारे में बात करे तो यह दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे भारत देश के अलावा अन्य कई प्रसिद्ध देशों में भी प्रयोग किया जाता है। दुनिया में ऐसा कोई सा भी काम असंभव नहीं जिसे हम ना कर सके, बस उस काम को करने के पीछे हमारी पूरी सच्ची कोशिश होना चाहिए।

अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए आपको अंग्रेजी बोलने वाले देश में रहने की जरूरत नहीं है। यदि आप अंग्रेजी सीखने के तरीके के बारे में जानते है, तो आपको अपना होम टाउन छोड़ने की भी जरूरत नहीं है। आप अपने शहर को छोड़े बिना अपनी अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए इन 10 शीर्ष सुझावों का उपयोग करें।

हम सभी जानते है कि आज इंग्लिश बोलने का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि आज अधिकतर काम इंग्लिश में ही किये जाते है तथा जिस कारण अधिकतर लोग अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते है। परन्तु उन्हें यहां पता नहीं होता कि अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे? या उन्हें नहीं पता English Padna Kaise Sikhe इसलिए हमारी आज की पोस्ट उन लोगो के लिए है जो फर्राटेदार इंग्लिश बोलना और लिखना सीखना चाहते है।

English Kaise Sikhe

5 Tips इंग्लिश बोलना कैसे सीखे (English Kaise Sikhe)

यदि आप किसी भी इंल्गिश में बोल रहे व्यक्ति सिर्फ इसलिए डर जाते है क्योंकि आप हिंदी मीडियम से है तो यह ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें, क्योंकि आपका मीडियम यह मायने नहीं रखता की आप अच्छी अंग्रेजी बोलना नहीं सिख सकते है। अंग्रेजी सीखना कोई बड़ी बात नहीं बस आपको इंग्लिश बोलना सीखने के तरीके पता होना। फिर देखिये आप कैसे अंग्रेजी बोलते है। तो फॉलो करे अंग्रेजी बोलना और  English Padna Sikhne Ka Aasan Tarika जो आपको निचे बताये गए है।

1. अपने आस-पास अंग्रेजी भाषा का माहौल बनाये

अंग्रेजी सिखने का सबसे पहला तरीका होता है अपने आस-पास का माहौल, इसलिए अपने आस-पास ऐसा वातावरण बनाये रखे, जहाँ सभी अंग्रेजी भाषा में बात करना जानते हो। इससे होगा यह की उनके आपस में अंग्रेजी भाषा में बात करने से धीरे-धीरे आप भी उन शब्दों और वाक्यों को पहचानने और फिर धीरे-धीरे उपयोग में लाने लगेंगे।

यदि आपने ध्यान दिया होगा तो जब हम जन्म लेते है तब जन्म से ही हम बोलने नहीं लग जाते, हम अपने आस-पास यानि घर के माहौल में उपयोग किये जाने वाले शब्दों को सुनते-सुनते ही बोलना सीखते है इसलिए इस तरह अंग्रेजी भाषा में एक मजबूत पकड़ बनाने के लिए आपको अपने आप को अंग्रेजी की दुनिया में रखना होगा।

2. रोजाना अभ्यास करे

आप सभी ने यह कहावत तो सुनी होगी कि ” Practice makes a man perfect” – यानि अभ्यास एक आदमी को पूर्ण बनाता है”। इसलिए आपको अपने डेली रूटीन में अभ्यास को जरूर शामिल करना है, और किसी भी तरह से उसे रोजाना फॉलो करना है। अंग्रेजी पर शोध करें, और यह तय करें कि आपने अंग्रेजी भाषा पर एक सप्ताह में कितना समय दिया। आपके द्वारा अंग्रेजी भाषा पर बिताया गया समय ही सफलता की मूल चाबी है।

3. इंग्लिश को डेली पढ़े, लिखे, सुने और बोले

एक बेहतर अंग्रेजी बोलने के लिए इन चारों चीजों की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा आपको इन चारों दक्षताओं पर काम करना होगा। जब आप यह जानते है की किसी भी वाक्य को कैसे पढ़ना है तो यह आपके अंग्रेजी में बात करने के तरीके को प्रभावित करेगा तथा जब आप किसी विषय पर सुनकर लिख रहे होते है तो यह आपको अंग्रेजी के महत्व को समझने में सहायता करता है।

4. नए शब्दों का प्रयोग करें

सबसे जरूरी और मुख्य बात अपने द्वारा बुक में नोट किये गए या सुने गए वाक्यों में नए शब्दों को लागू करना। इससे होगा यह की बार-बार आपके द्वारा शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करने से आप इन शब्दों को कभी भूलेंगे नहीं। जब भी आपको कोई नया शब्द मिले तो उसे तुरंत एक अलग डायरी में नोट कर लें। इससे आपको अपनी अंग्रेजी बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

5. रोजाना, अंग्रेजी न्यूज़ पेपर और किताबें पढ़िए

किताबे इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है। किताबों से न केवल ज्ञान बल्कि बहुत कुछ सिखने को भी मिलता है। अंग्रेजी को सुधारने के लिए इंग्लिश न्यूज़ पेपर और किताबों को शामिल करे, यह अंग्रेजी सीखने का सबसे अच्छा तरीका है। आपको रोजाना 1- 2 घंटे अंग्रेजी भाषा में अपने रूचि अनुसार किसी भी किताब को जरूर पढ़ना चाहिए। यदि आपको किताब में किसी शब्द का मतलब नहीं पता है तो उसे डिक्शनरी में देखकर तुरंत उसे अपनी बुक में नोट करे लें।

यदि आप रोजाना यह करते है तो यकींन मनाये किताब खत्म होने पर ना आप बेहतर अंग्रेजी बोल पाएंगे, बल्कि बेहतर लिख भी पाएंगे ये हमारा आपसे वादा है।

English Bolna Kaise Sikhe

अंग्रेजी बोलना सीखने का सबसे जरुरी और मूल मंत्र है वो यह की आपको अंग्रेजी बोलते समय गलतियाँ करने से डरना नहीं चाहिए। क्योंकि यदि आप गलती नहीं करेंगे तो सीखेंगे कैसे परन्तु आपके अंदर उत्पन्न होने वाला यह डर आपके मन को और अधिक गलतियाँ करने की ओर ले जाता है जिससे होगा यह की आप अपने अंदर उत्पन्न अंग्रेजी बोलना सिखने के आत्मविश्वास को खत्म कर लेंगे।

यदि आप अपने अंदर उस आत्मविश्वास का निर्माण कर लेंगे तब देखिये आप कैसे अपने शिक्षकों, दोस्तों, परिवार, आदि के सामने फर्राटेदार इंग्लिश बोलते है। आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि “आत्मविश्वास ही सफलता की चाबी होती है”।

English Padhna Sikhe App Se

दोस्तों स्मार्टफोन ने न केवल दुनिया को हर काम में आसान बना दिया है साथ ही यह अब सीखने का माध्यम भी बन गया है जी हाँ दोस्तों! यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें अंग्रेजी बोलना भी सीख सकते है वो भी बिलकुल मुफ्त में। बस इसके लिए आपको अपने फोन के ऐप स्टोर से किसी भी एक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना (जिसकी अच्छी Rating मिली हो) है जो की बिलकुल फ्री है। यहां आपको अंग्रेजी सिखने में काफी मदद मिलेगी साथ ही इस पर आपको डेली टास्क दिए जाते है और फिर उनका टेस्ट भी लिया जाता है।

सारांश

अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा हिम्मत और हौशले के साथ आगे बढ़ें। अपने जीवन उद्देश्य मात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर ही रखें जो आपको लंबे समय तक आपके लक्ष्य प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा।

उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गयी यह टिप्स आपके जीवन को एक नई दिशा की ओर ले जाएगी तथा आप अपने लक्ष्य को हासिल करना ही अपना एकमात्र उद्देश्य रखेंगे।

हमारे द्वारा ऊपर बताये गए अंग्रेजी बोलना सीखने और English Padna Sikhne Ke Liye आसान तरीकों को अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाये जिससे आपको अपनी अंग्रेजी सुधारने में काफी मदद मिलेगी। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूले, धन्यवाद!

     

मैं 27 वर्ष का सुमित गोविन्द राव, इलाहबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Ph.D. हूँ और मैने एक वरिष्ठ कॉलेज प्रोफेसर के रूप में 4 वर्ष से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) में काम किया है। एक Ph.D. और प्रोफेसर होने के नाते, मैने दुनिया भर में शिक्षा, स्वास्थ, तकनीक और अन्य के बारे में लिखने के लिए हिंदी दुनिया वेबसाइट की शुरुआत की। Contact: [email protected]

Leave a Comment