NDA Kya Hai – यदि आपकी रूचि डिफेन्स में अपना करियर बनाने की है और आप देश की सेवा करने का मौका पाना चाहते है तो आप भारत की तीनों सेनाओं Army, Navy और Airforce में अपनी सेवा दे सकते है इसके लिए NDA एक बेहतरीन विकल्प है।
NDA Officer बनने के लिए सिर्फ दिमाग ही नही बल्कि आप शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। NDA Exam पास करने के पश्चात आपका NDA Physical Fitness Test भी होता है, जिसे क्लियर करना बेहद आवश्यक होता है क्योंकि इसके बाद ही NDA ज्वाइन करके के योग्य बन पाते है।
आज छोटे शहरों और गाँवो के लाखों स्टूडेंट्स NDA में अपना करियर बना रहे है। परन्तु उन में से काफी स्टूडेंट्स को एनडीए परीक्षा की तैयारी कैसे करे के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, जिस कारण से वे उसमें सफलता प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाते।
इसलिए आज की यह पोस्ट हम उन्ही स्टूडेंट्स के लिए लाये है जो NDA Ki Taiyari कर रहे है या जो NDA में अपना करियर बनाना चाहते है।
इस पोस्ट के माध्यम से आप एनडीए क्या है व NDA का फुल फॉर्म क्या होता है आदि सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे बस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।
NDA Kya Hai
NDA meaning in hindi नेशनल डिफेन्स अकादमी (NDA) भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त सेवा अकादमी है, जहाँ तीन सेनाओं थलसेना (Army), जलसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) के कैडेट एक साथ प्रशिक्षण लेते है, इससे पहले कि वे अपनी-अपनी सेवा अकादमी में दे इससे पूर्व-कमीशन ट्रेनिंग पर जाते है। NDA पुणे, महाराष्ट्र के पास खडकवासला में स्थित है।
NDA Full Form
NDA ka full form “National Defence Academy” होता है। एनडीए का फुल फॉर्म में “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी” भी कहा जाता है। NDA दुनिया की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है। आपको बता दें की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) ने अब तक 27 सेवा प्रमुखों का निर्माण किया है जिसमे 3 परम वीर चक्र और 9 अशोक चक्र प्राप्तकर्ता शामिल है।
क्या आपने यह पोस्ट देखी – Sub Inspector Kaise Bane? – SI बनने लिए योग्यता, परीक्षा प्रारूप, सिलेबस व परीक्षा 2019!
NDA Kaise Join Kare
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल होने के लिए एक उम्मीदवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होना होगा, जो वर्ष में दो बार, मार्च और अगस्त के महीने में आम तौर पर होता है।
उम्मीदवार अविवाहित पुरुष होना चाहिए। NDA में शामिल होने के लिए SSB (सेवा चयन बोर्ड) के साक्षात्कार, मेडिकल और उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है जिसके आधार पर ही यह निश्चित होता है कि आप NDA ज्वाइन कर सकते है या नहीं।
NDA एग्जाम में सफल होने के पश्चात् बहुत से टेस्ट होते है जैसे- NDA Physical Fitness Test, Group Discussion आदि जिन्हें क्लियर करना आवश्यक होता है।
सभी टेस्ट क्लियर के बाद आपको पोस्ट (पद) के हिसाब से यानि आपने जिस पद के लिए आवेदन किया था उसकी प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए भेजा जाता है, जब आपकी यह ट्रेनिंग पूरी हो जाती है उसके बाद आप NDA की उस पोस्ट को ज्वाइन कर सकते है।
NDA Ke Liye Yogyta
NDA 2021 अखिल भारतीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जिन उम्मीदवारों की इच्छा भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने की है। उन उम्मीदवारों को NDA के माध्यम से, वायु सेना, नौसेना और थल सेना में भर्ती किया जाता है।
इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2021 (एनडीए I के लिए) से और 10 अगस्त 2021 (एनडीए II के लिए) से एनडीए 2021 के आवेदन पत्र भर सकते है।
आवेदन करने से पहले, अपनी पात्रता सुनिश्चित करें क्योंकि पात्रता शर्त को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अपनी पात्रता की पुष्टि यहाँ से करें। एनडीए 2021 पात्रता मानदंड नीचे दिए गए है:
राष्ट्रीयता
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए।
- एक तिब्बती शरणार्थी जो भारत के स्थायी निवासी बनने की मानसिकता के साथ 01 जनवरी 1962 से पहले भारत आए थे, वे भी पात्र है।
- भारतीय मूल का वह व्यक्ति जिसने बर्मा, श्रीलंका, पाकिस्तान और पूर्वी अफ्रीकी देशों जैसे- केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जांबिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया या वियतनाम से पलायन किया है वे भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भी आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा
- For NDA (1) 2021: 2 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2004 के बीच की आयु वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र हैं। यदि 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद जन्म हुआ है तो NDA (1) 2021 परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
- For NDA (2) 2021: जिनकी आयु 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2005 के बीच है, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति है। यदि अभ्यार्थी 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद आयु रखता है, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।
- केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही एनडीए परीक्षा के लिए पात्र है। लड़कियों को एनडीए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता इस प्रकार है:
- भारतीय सेना के लिए पात्रता:- वे उम्मीदवार जो भारतीय सेना के लिए आवेदन करना चाहते है, उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10 + 2 पैटर्न) या इसके समकक्ष परीक्षा पास कर रखी हो। जिन अभ्यर्थियों 12वीं की परीक्षा चल रही है वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- भारतीय नौसेना और वायु सेना के लिए पात्रता:- भारतीय नौसेना और वायु सेना में जाने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य विषय के रूप में भौतिकी और गणित के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं / (10 + 2 पैटर्न) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
शाररिक दक्षता
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2021 द्वारा बनाए गए शारीरिक मानकों के अनुसार उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।
- सशस्त्र बलों के किसी भी प्रशिक्षण अकादमियों से अनुशासनात्मक आधार पर इस्तीफा देने या वापस लेने वाला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।
NDA Ke Liye Height
- वायु सेना के लिए न्यूनतम ऊंचाई माप 157 सेमी (162.5 सेमी) है।
- गोरखाओं और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों, गढ़वाल, और कुमाऊं की पहाड़ियों से संबंधित व्यक्तियों के लिए, न्यूनतम ऊंचाई कम से कम 5 सेंटीमीटर होगी।
- लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के मामले में, न्यूनतम ऊंचाई 2 सेंटीमीटर कम की जा सकती है।
विस्तृत ऊंचाई / वजन मानकों का उल्लेख नीचे दिया गया है:
- आर्मी व एयर फोर्स में जाने वाले 152-183 सेंमी की ऊंचाई वाले उम्मीदवारों के लिए वजन 42.5 Kg से 66.5 Kg के बीच होना चाहिए, जबकि NAVY में जाने वाले 152-183 सेंमी की ऊंचाई वाले उम्मीदवारों के लिए वजन 44 Kg से 67 Kg के बीच होना चाहिए
- आवेदक को 2.4 किमी की दूरी 15 मिनट में पूरी करनी होगी तथा उन्हें 20 बार उठक-बैठक भी करना होती है।
जरूर पढ़े – Collector Kaise Bane? – कलेक्टर बनने के लिए परीक्षा, क्वालिफिकेशन, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस!
NDA Exam Pattern In Hindi
NDA 2021 Exam एक वर्ष में दो बार ऑफ़लाइन मोड (लिखित परीक्षा) के माध्यम से आयोजित की जाती है। परीक्षा में 2 सेक्शन होते है- गणित (Mathematics) और सामान्य योग्यता परीक्षा (General Ability Test)। NDA की कुल अवधि दोनों सेक्शन के लिए संयुक्त रूप से 5 घंटे है।
- परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) के होंगे अर्थात बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे।
- परीक्षा का माध्यम कुल 900 अंकों के साथ द्विभाषी होगा।
- 270 प्रश्नों में से 120 प्रश्न गणित से और 150 प्रश्न सामान्य योग्यता के सेक्शन से पूछे जायेंगे।
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के लिए आवंटित अंकों के अनुसार प्रत्येक गलत जवाब के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान है।
- NDA के अंतर्गत आने वाला पाठ्यक्रम (सिलेबस) 10 + 2 के स्तर का होगा।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा का समय |
---|---|---|---|
गणित | 120 | 300 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य योग्यता | 150 | 600 | 2 घंटे 30 मिनट |
कुल | 270 | 900 | 5 घंटे |
NDA 2021 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, सभी उम्मीदवारों को एनडीए साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। जिसके के बारे में आपको आगे बताया गया है:
दूसरा दौर | अवधि | अधिकतम अंक |
---|---|---|
SSB साक्षात्कार | 4-5 दिन | 900 |
NDA Syllabus in Hindi
Paper I MATHEMATICS:
- Algebra
- Matrices and Determinants
- Trigonometry
- Analytical Geometry of two and three dimensions
- Differential Calculus
- Integral Calculus and Differential equations
- Vector Algebra
- Statistics and Probability
Paper II GENERAL ABILITY TEST:
यदि आपका सपना भी भारतीय सेना में जाने का है तथा आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको NDA Ka Syllabus जरूर पता होना चाहिए क्योंकि यही आपकी सफलता को हासिल करने के में आपकी सहायता करती है। तो आईये अब जानते है NDA Syllabus 2021:
- Part A – ENGLISH :- अंग्रेजी में प्रश्न पत्र को अंग्रेजी के समझ रखने वाले उम्मीदवारों और शब्दों के उपयोग की तरह काम करने वाले का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में उम्मीदवार की दक्षता का परीक्षण करने के लिए Grammar और उपयोग, vocabulary, comprehension और cohesion पाठ में सामंजस्य जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।
- Part B – GENERAL KNOWLEDGE:- सामान्य ज्ञान पर प्रश्न पत्र मोटे तौर पर विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल और वर्तमान घटनाओं को कवर करेगा।
NDA Exam Date 2021
NDA I 2021 Dates की घोषणा UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। 30 दिसंबर, 2020 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन एनडीए एप्लीकेशन फॉर्म 30 दिसंबर, 2020 तक को भरे गए थे।
बारहवीं कक्षा पूरा होने के बाद उम्मीदवार जो थल सेना, नौसेना और वायु सेना की विंग जैसी रक्षा सेवाओं में शामिल होना चाहते हैं, एनडीए 2021 के लिए शामिल हो सकते है।
कार्यक्रम | NDA-1 दिनांक | NDA-2 दिनांक |
---|---|---|
आवेदन पत्र जारी किये जायेंगे | 30 दिसंबर 2020 | 09 जून, 2021 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 19 जनवरी, 2021 | 29 जून, 2021 |
एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे | मार्च 2021 | अगस्त 2021 |
NDA 2020 परीक्षा आयोजित की जाएगी | 18 अप्रैल, 2021 | 5 सितंबर, 2021 |
परिणामों की घोषणा की जाएगी | जून 2021 | दिसंबर 2021 |
यह भी पढ़े – SSC Ki Taiyari Kaise Kare? – SSC CGL 2019-20 के लिए योग्यता, एग्जाम पैटर्न व सिलेबस!
NDA Ki Salary
भारत में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की विंग जैसी रक्षा सेवाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की NDA Salary आपको बताई गयी है:
- न्यूनतम वेतनमान मासिक – Rs.56100/-
- वेतनमान – Rs.56100/- – 2,18,200/-
- अधिकतम वेतन स्केल मासिक – Rs.2,18,200/-
NDA Ki Taiyari Kaise Kare
- परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा के पैटर्न और परीक्षा में दिए जाने वाले अंकों के बारे में एक बार जरूर पता कर लें।
- किसी विषय को पूरा करने के बाद हर बार संक्षिप्त नोट्स तैयार करें। नोट्स में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल करें।
- पिछले वर्षों के परीक्षा पत्रों और को यथासंभव हल करें क्योंकि यह परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझने में आपकी मदद करेगा।
- अच्छे अध्ययन स्रोतों यानी किताबों, ऑनलाइन ट्यूटोरियल और ऑनलाइन सामग्री से पढ़ें।
- अपनी गति और सटीकता के स्तर को बढ़ाने के लिए यथासंभव ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट लें।
Conclusion –
बोर्ड द्वारा जारी अंतिम मेरिट लिस्ट में NDA के लिए पूरी चयन प्रक्रिया को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का नाम लिखा जाता है। पूरी प्रक्रिया को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र और कक्षा 12वीं पासिंग प्रमाणपत्र की मूल और फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
उम्मीद करते है कि आपको NDA In Hindi में दी जानकारी आपको यहां प्राप्त हो गयी होगी, जिसमें हमने आपको एनडीए क्या है, NDA Eligibility, NDA Syllabus, NDA Me Age Limit आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अच्छे से बताया। यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों को भी बताये NDA Kaise Bante Hain के बारे में बताये।
NDA 2021 FAQ
क्या लड़कियां एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती हैं?
जी नहीं, केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही NDA परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र है।NDA परीक्षा में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार को एनडीए परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए 2 जनवरी 2001 से 1 जुलाई 2004 के बीच जन्म होना चाहिए।NDA परीक्षा का आयोजन कौन करता है?
एनडीए परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एक वर्ष में दो बार (अप्रैल और सितंबर) महिने में आयोजित की जाती है।NDA परीक्षा के लिए उम्मीदवार कितनी बार आवेदन कर सकता है?
परीक्षा के लिए उम्मीदवार जितनी भी बार आवेदन चाहता है कर सकता है, उसके लिए कोई सीमा नहीं है, परन्तु उम्मीदवार को केवल पात्रता मानदंड की जांच करने की आवश्यकता है जिसमें आयु सीमा भी शामिल है।एनडीए के आवेदन पत्र में भरने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक है?
उम्मीदवारों को विनिर्देशों के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करना होगा।एनडीए चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और उसके बाद 5 दिन की SSB प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।NDA फुल फॉर्म क्या है?
NDA का फुल फॉर्म राष्ट्रीय रक्षा अकादमी होता है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एक त्रि-सेवा अकादमी है जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की थल सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल है।