Pagemaker Kya Hai – एडोब पेजमेकर के इंटरफेस की व्याख्या कीजिए।

4.3/5 - (20 votes)

Pagemaker एक डेस्कटॉप एप्लिकेशन है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की लेआउट डिजाइन के लिए किया जाता है। यह आपको Book, Cards, Brochure, Invitation Card, Poster, Banner, Document, Newsletters इत्यादि को ऑफलाइन संशोधित और प्रिंट करने की अनुमति प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से डिजाइनिंग और एडिटिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला टूल है। क्या आप भी जानना चाहते है कि Pagemaker Kya Hai और Adobe Pagemaker Ke Interface Ki Vyakhya Kijiye तो आप बिलकुल सही जगह आये है।

वर्तमान में एडोब पेजमेकर का उपयोग सबसे ज्यादा किया जा रहा है क्योंकि यह विभिन्न तरह के फीचर्स प्रदान करता है। हमे कई उपयोगकर्ता के प्रश्न प्राप्त हुए है कि पेजमेकर क्या है समझाइए, पेजमेकर के उपयोग, पेजमेकर के कार्य एवं एडोब पेजमेकर के इंटरफेस की व्याख्या कीजिए। इसलिए हम आपको इस लेख Page Maker Kya Hai के माध्यम से Pagemaker In Hindi की पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

Pagemaker Kya Hai

PageMaker पेज के लेआउट को डिजाइन करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर है जिसमें जिसमें Templets इमेजेस शामिल है। इससे आप किताब, शादी कार्ड, ब्रोसर, पोस्टर इत्यादि डिज़ाइन कर सकते है। यह पहले डेस्कटॉप पब्लिकेशन्स प्रोग्राम्स में से एक था। सबसे पहला एडोब पेजमेकर Apple Macintosh पर Aldus द्वारा वर्ष 1985 में में पेश किया गया था। इसे बड़े-बड़े ऑफिसेस में Graphic Design के लिए उपयोग किया जाता है।

एडोब पेजमेकर लेटेस्ट वर्जन 7.0 का उपयोग करके उपयोगकर्ता स्प्रैडशीट, पेंट (Paint) और अन्य डेटाबेस से डेटा Import कर सकते है। जब से Adobe द्वारा पेजमेकर को विकसित किया गया है तब से ग्राफ़िक डिजाइनिंग करना बहुत ही आसान हो गया है।

पेजमेकर के उपयोग

पेजमेकर में उपलब्ध विभिन्न विशेषता सेटिंग क्या है आईये एक-एक करके जानते है-

pagemaker kya hai in hindi

1. Title Bar

टाइटल बार डाक्यूमेंट्स का नाम प्रदर्शित करती है। यदि आपने डाक्यूमेंट्स का नाम नहीं दिया है, तो टाइटल बार में प्रदर्शित नाम Untitled-1 होगा।

2. Rulers

रूलर पेज की लम्बाई-चौड़ाई को प्रदर्शित करती है। यह स्क्रीन पर लंबवत (Vertically) और क्षैतिज (Horizontally) दो रूप से चलती है। यदि रूलर आपकी स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रहे है या आपको रूलर की मेजरमेंट सिस्टम को बदलने की आवश्यकता है, तो जरूरत पड़ने पर आप इसे मूव या सेट कर सकते है।

3. Toolbox

टूलबॉक्स वे बॉक्सेस होते है जिनका उपयोग आप पेजमेकर का उपयोग करते समय करते है। पेजमेकर पर पब्लिकेशन्स का कार्य करते समय आपको 14 तरह के अलग-अलग Tools प्रदान किये जाते है। पेजमेकर पर आप जो फाइल या डाक्यूमेंट्स क्रिएट करते है उसे ही पब्लिकेशंस कहा जाता है, जिसे आप कहीं भी Move कर सकते है।

4. Standard Tool Bar

पेजमेकर में Menu Bar के ठीक निचे जो दिया गया होता है उसे स्टैंडर्ड टूल बार कहते है। इसमें आपको विभिन्न तरह की दी जाने वाली कमांड्स मिलेंगे जैसे- न्यू डॉक्यूमेंट , ओपन, सेव, प्रिंट, फाइंड आदि इनका उपयोग आप अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते है।

5. Page Icons

पेजमेकर के निचले हिस्से में दिए गए नंबर पेज आइकॉन आपके द्वारा वर्तमान में उपयोग किये जाने वाले या देखे जाने वाले पेज को इंडीकेट करते है। L और R आइकन मास्टर पेजों को दर्शाते हैं।

6. Margins

पेजमेकर में जो Dotted Lines होती है उसे पेज मार्जिन्स कहते है। इसका प्रयोग पेज के अंदर टाइपिंग की जगह को निर्धारित करने के लिए किया है। यह पेज पर नीले रंग की पतली रेखा या लाइन के रूप में दिखाई देती है।

7. Scroll Bars

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और अन्य ऍप्लिकेशन्स की तरह, पेजमेकर में भी विभिन्न बिंदुओं पर जाने में मदद करने के लिए स्क्रॉल बार दिया गया है। स्क्रॉल बार का उपयोग आप एक पेज से दूसरे पेज पर जाने के लिए नहीं कर सकते।

8. Control Palette

कण्ट्रोल पैलेट का उपयोग करके आप पेजमेकर में डाक्यूमेंट्स को एडिट कर सकते है। इसमें आपको Font, Font Size, Bold, Italic, Under Line, Line Spacing आदि ऑप्शन दिए गए होते है।

पेजमेकर की विशेषताएँ

एडोब पेजमेकर 7.0 न्यू वर्जन में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए है जिनकी मदद से आप पहले और बेहतर एडिटिंग कर सकते है। पेजमेकर की कई सारी विशेषताएँ (Features of Pagemaker) है लेकिन निचे आपको कुछ महत्वपूर्ण पेजमेकर की विशेषताओं का वर्णन कीजिए यह बताया गया है:

  • आप एडोब पर आसानी से फाइलें बना और देख सकते है।
  • Adobe Illustrator के साथ बनाई गई Adobe PDF फ़ाइलों को आप आसानी से सीधे पेजमेकर पब्लिकेशन्स में रख सकते है।
  • नेटिव फ़ोटोशॉप और इलस्ट्रेटर फ़ाइलों को इम्पोर्ट करके अपना समय बचा सकते है।
  • आप मूल फ़ाइल को ड्रैग और ड्रॉप कर सकते है या प्लेस डायलॉग बॉक्स का उपयोग कर सकते है।
  • क्वार्कएक्सप्रेस पब्लिकेशंस को सीधे पेजमेकर में खोलने के लिए कनवर्टर का उपयोग करें।
  • इसमें आपको विभिन्न प्रकार के टेम्पलेट्स दिए गए है जिनके द्वारा आप डाक्यूमेंट्स के पेजों को अलग-अलग डिज़ाइन दे सकते है।

पेजमेकर के विभिन्न घटक

  • Title Bar – टाइटल बार पेजमेकर में सबसे ऊपर ही दिया होता है जिसमें आप अपने डॉक्यूमेंट का नाम सेव कर सकते है। अगर आपने डॉक्यूमेंट कोई नाम नहीं दिया है तो वहां आपको सबसे ऊपर टाइटल में Untitled-1 करके दिखाई देगा।
  • Rulers – एक पेजमेकर में दो रुलर्स दिए गए होते है जो कि वर्टीकली और हॉरिजॉन्टली फॉर्म में होते है आप अपने डॉक्यूमेंट पेज को वर्टीकली और हॉरिजॉन्टली किसी भी फॉर्म में मूव कर सकते है। इसका उपयोग किसी डॉक्यूमेंट पेज की लम्बाई-चौड़ाई को दर्शाने में किया जाता है।
  • Pasteboard – यह पेजमेकर डॉक्यूमेंट के पीछे का पेज होता है, जो मुख्य रूप से टेक्स्ट और ग्राफिक एलिमेंट्स को अस्थायी रूप से रखने के लिए उपयोग किया जाता है। ध्यान दें पेस्टबोर्ड पर टेक्स्ट और ग्राफिक्स को प्रिंट नहीं करवाया जा सकता।
  • Page Boundaries – पेज बॉउंड्री डॉक्यूमेंट पेज के किनारों का प्रतिनिधित्व करती है। मतलब आपके डॉक्यूमेंट पेज में जो टेक्स्ट होगा, उसमें बाउंड्रीज के बाहर का कोई भी आइटम प्रिंट नहीं होगा।
  • Page Icon – आप पेजमेकर के मेनूबार के निचे जो स्टैण्डर्ड टूल बार देखते है उसी को पेज आइकॉन कहते है। इसमें पेजमेकर में उपयोग की जाने वाली सभी कमांड्स जैसे- Open, New, Find, Save, Print आदि आइकॉन के रूप में उपलब्ध होते है।

Conclusion

तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप समझ गए होंगे कि Page Maker Kya Hai (Pagemaker in Meaning) और आपको आपके सवाल एडोब पेजमेकर में रिवर्ट कमांड एवं इसके उपयोग की व्याख्या कीजिए यह मिल गया होगा। फिर बीच यदि आपके मन में Pagemaker Tools in Hindi कोई सवाल हो या आप हमे अपने कोई सुझाव देना चाहते है तो कमेंट करके बता सकते है हम तरफ से आपके सभी प्रश्नों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

एडोब पेजमेकर क्या है (What Is Pagemaker In Hindi) की जानकारी यदि आपको उपयोगी या अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानने को मिले।

     

मैं 27 वर्ष का सुमित गोविन्द राव, इलाहबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Ph.D. हूँ और मैने एक वरिष्ठ कॉलेज प्रोफेसर के रूप में 4 वर्ष से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) में काम किया है। एक Ph.D. और प्रोफेसर होने के नाते, मैने दुनिया भर में शिक्षा, स्वास्थ, तकनीक और अन्य के बारे में लिखने के लिए हिंदी दुनिया वेबसाइट की शुरुआत की। Contact: [email protected]

Leave a Comment