Percentage जिसे हिंदी में प्रतिशत के रूप में जाना जाता है। 100 का फ्रेक्शन होता है प्रतिशत एक संख्या का अनुपात होता है जिसे प्रतिशत (%) के रूप में निरूपित करते है। किसी भी संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए उसे पूर्ण संख्या से विभाजित करके 100 से गुणा करना होता है। हालांकि कई ऐसे स्टूडेंट है जिन्हें प्रतिशत की गणना करना या Percentage Kaise Nikale नहीं आता।
वर्तमान में जैसे जोड़ घटाव गुणा भाग का उपयोग करना आना चाहिए वैसे ही किसी संख्या का प्रतिशत निकालना भी आना जरूरी है। मान लीजिए अगर आपको जानना है कि, आपके रिजल्ट का सीजीपीए कितने प्रतिशत निकला है तो इसके लिए आपको प्रतिशत निकालना आना चाहिए। इसलिए इस लेख में मैं आपको प्रतिशत कैसे निकालते हैं या प्रतिशत निकालने का सूत्र क्या है इसकी पूरी जानकारी देने जा रहा हूँ।

Table of Contents
Percentage किसे कहते है?
प्रतिशत जिसे Percentage के रूप में जानते है एक फ्रैक्शन या अनुपात है जिसकी पूर्ण संख्या का मान हमेशा 100 होता है। उदाहरण के लिए, यदि जानू ने अपने मैथमैटिक्स की परीक्षा में कुल 30% अंक प्राप्त किए, तो इसका मतलब है कि उसने 100 में से 30 अंक हासिल किए है। इसे फ्रैक्शन के रूप में 30/100 लिखा जाता है, जबकि अनुपात के संदर्भ में 30:100 लिखा जाता है।
इसे भी पढ़े: 12th Ke Baad Kya Kare – मैथ्स, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में से किसे चुने।
Percentage Kaise Nikale
प्रतिशत की गणना करने के लिए आपको मूल वैल्यू को टोटल वैल्यू से विभाजित (Divide) करके उसमें 100 से गुणा (Multiply) करना होगा, जिसके लिए आपको इस Percentage Formula का इस्तेमाल करना होगा: (मान/कुल मूल्य)×100%।
Percentage या प्रतिशत को प्रति सौ में दिए गए भाग या राशि के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह एक भिन्न (Fraction) है जिसमें हर के रूप में 100 होता है और जिसे “%” Symbol के द्वारा दर्शाया गया है। “प्रतिशत” शब्द लैटिन भाषा के शब्द “प्रति सेंटम” से लिया गया था, जिसका मतलब होता है “सौ द्वारा”।
तो इसी के साथ अब आप अच्छे से समझ गए होंगे कि, Pratishat Kaise Nikaalte Hain या Percentage Kaise Nikalte Hain? आगे आपको विस्तार में Percentage Nikalne Ka Tarika या Pratishat Nikalne Ka Tarika बताया गया है।
Percentage Nikalne Ka Formula
तरीका 1: परसेंटेज निकालने के लिए
प्रतिशत की गणना करने के लिए, हमें मूल्य को कुल मूल्य से विभाजित (Divide) करना होगा और फिर जो भी परिणाम प्राप्त होगा उसे 100 से गुणा करना है।
Percentage Ka Formula इस प्रकार होता है –
प्रतिशत = (मूल्य/कुल मूल्य) × 100
उदाहरण: 5/10 × 100 = 0.5 × 100 = 50%
प्रश्न 1. एक छात्र ने परीक्षा में 1000 अंकों में से 800 अंक हासिल किए, तो छात्र द्वारा प्राप्त अंकों का Percentage कितना होगा।
हल:-
अंकों का प्रतिशत = (800/1000) × 100
प्राप्त अंकों का प्रतिशत 80% है।
तरीका 2: परसेंटेज से नंबर या अंक निकालने के लिए
अगर आपको परसेंटेज या प्रतिशत पता है लेकिन ये पता नहीं की आपको कुल नम्बर या अंक कितने प्राप्त हुए है तो इसके लिए आपको अपने अंक को X मानना होगा, फिर कुल नंबर को 100 से गुणा (Multiply) करना होगा। अब प्राप्त अंकों को आपके पास जो परसेंटेज है उससे भाग (Divide) दे दें।
उदाहरण – एक कक्षा में संजय ने कुल 600 अंक का पेपर दिया है और उसका Percentage 60% है तो संजय परीक्षा में अपने द्वारा प्राप्त नंबर या अंकों का पता लगाने के लिए इस परसेंटेज सूत्र का इस्तेमाल करेगा:
हल: 600 × 60/100 = 360
पढ़ना न भूले: Scholarship Kaise Check Kare – यूपी स्कालरशिप स्टेटस चेक 2022
प्रतिशत वृद्धि की गणना कैसे करें
जब किसी नए मूल्य की कीमत मूल मूल्य से अधिक होती है, तो मूल्य में जो प्रतिशत परिवर्तन आता है वह मूल संख्या में प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। प्रतिशत वृद्धि की गणना करने के लिए आपको इस सूत्र का उपयोग करना होगा –
मूल्य में वृद्धि = नया मूल्य (New Value) – मूल मूल्य (Original Value)
प्रतिशत कमी की गणना कैसे करें
जब किसी नए मूल्य की कीमत मूल मूल्य से कम होती है, तो मूल्य में जो प्रतिशत परिवर्तन आता है वह मूल संख्या में प्रतिशत कमी को दर्शाता है। प्रतिशत कमी की गणना करने के लिए आपको इस सूत्र का उपयोग करना होगा –
मूल्य में कमी = मूल मूल्य (Original Value) – नया मूल्य (New Value)
Percentage Kaise Nikaalte Hain यह जवाब पाने के बाद अब आपके मन में इसके उपयोग को लेकर प्रश्न जरूर आ रहा होगा, जिसके बारे में आपको आगे बताया गया है।
Percentage का उपयोग
प्रतिशत (Percentage) गणित विषय का एक ऐसा भाग है जिसका इस्तेमाल केवल स्कूल, कॉलेज ही नहीं, अपितु हर जगह किया जाता है। प्रतिशत के उपयोग करने के कुछ उदाहरण नीचे सूचीबद्ध है:
- Percentage सबसे अधिक उपयोग प्रतिशत वृद्धि एवं कमी की पहचान करने के लिए किया जाता है।
- फ्रैक्शन की तुलना करने के लिए परसेंटेज का इस्तेमाल किया जाता है।
- यह लाभ और हानि प्रतिशत ज्ञात करने में मदद करता है।
- परीक्षा में कुल प्राप्त किये गए अंकों का प्रतिशत ज्ञात करने में सहायक।
- न्यूमेरिक डाटा को निकालने के लिए परसेंटेज का उपयोग किया जाता है।
Conclusion
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में प्रदान की जानकारी के माध्यम से आपको Percent Kaise Nikale या प्रतिशत में वृद्धि एवं कमी की गणना कैसे करते है इस बारे में सब कुछ अच्छे से समझ में आ गया होगा। Percent Kaise Nikaalte Hain से जुड़े आपके कोई सवाल या प्रश्न हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है हमे आपकी सहायता करके बहुत ख़ुशी होगी।

मैं 27 वर्ष का सुमित गोविन्द राव, इलाहबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Ph.D. हूँ और मैने एक वरिष्ठ कॉलेज प्रोफेसर के रूप में 4 वर्ष से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) में काम किया है। एक Ph.D. और प्रोफेसर होने के नाते, मैने दुनिया भर में शिक्षा, स्वास्थ, तकनीक और अन्य के बारे में लिखने के लिए हिंदी दुनिया वेबसाइट की शुरुआत की। Contact: [email protected]
जीबी व्हाट्सएप (GBWhatsApp Download) v21.20 [Aug 2022] | Anti-Ban Free!
DTP Kya Hai और कैसे बने – सम्बंधित पूर्ण जानकारी।
प्ले स्टोर डाउनलोड कैसे करें – PlayStore चालू करें (Aug 2022)
FMWhatsApp (एफएम व्हाट्सएप) Download v21.21.2 APK [Aug 2022]