RTO Officer Kya Hai: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय या क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTO / RTA) भारत सरकार का संगठन है जो भारत के विभिन्न राज्यों के लिए ड्राइवरों का एक डेटाबेस और वाहनों का डेटाबेस बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। यदि आप RTO Officer In Hindi के बारे में जानना चाहते है तो पोस्ट को शुरू अंत तक जरूर पढ़े।
RTO Officer का कार्य वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना होता है, तथा वाहन उत्पाद शुल्क का कलेक्शन करना भी होता है इसे सड़क कर और सड़क निधि लाइसेंस के रूप में भी जाना जाता है और साथ ही यह व्यक्तिगत पंजीकरण बेचने का कार्य भी करता है।
RTO Officer Kya Hai
RTO Officer भारत सरकार का एक कर्मचारी होता है जिसका काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है तथा इसमें जिम्मेदारी पद के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यदि आप RTO Officer बनना चाहते है तो इसके लिए आपको भारत सरकार द्वारा आयोजित RTO Officer Exam में शामिल होना होगा और उसे क्वालीफाई करना होगा क्योंकि आज सरकारी नौकरी पाना उतना आसान नहीं इसके लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है।
RTO Full Form
RTO Full Form In Hindi “Regional Transport Office” होता है जिसे हिंदी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नाम से जाना जाता है।
तो अब आप RTO Officer Kya Hota है के बारे में तो जान गए होंगे अब हम आगे जानेंगे की RTO ऑफिसर को क्या-क्या कार्य करना होते है।
RTO के कार्य (RTO Works)
भारत में दिन-प्रतिदिन वाहन यातायात बढ़ रहा है। इसके साथ-साथ यातायात को विनियमित करने में आरटीओ की भूमिका बढ़ रही है। आरटीओ द्वारा की जाने वाली कुछ प्रमुख भूमिकाएँ इस प्रकार हैं:
- मोटर वाहन अधिनियम, 1988 द्वारा स्थापित मोटर वाहन नियमों को लागू करना भारत में लागू करना।
- ख़रीदे गए नए वाहनों का पंजीकरण (Registration) करना।
- सभी पंजीकृत वाहनों के लिए एक डेटाबेस बनाए रखना।
- वाहन मालिकों / ड्राइवरों को लाइसेंस जारी करना।
- वाहनों के मालिक, फिटनेस, जरुरी डॉक्यूमेंट आदि का निरीक्षण करना।
- वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए प्रमाण पत्र जारी करना।
- वाहन मालिकों से मोटर वाहनों के लिए एकमुश्त रोड टैक्स वसूलना।
- ट्रक, ऑटो, टैक्सी आदि को जारी परमिट का प्रबंधन करना।
- मोटर वाहनों के संबंध में सरकार द्वारा जारी किए गए किन्हीं नए नियमों को लागू करना।
- उत्सर्जन की जाँच करना और वाहनों के लिए प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करना।
RTO ऑफिसर कैसे बने
भारत के RTO Office में तीन तरह की RTO Post होती है। आप इन 3 पोस्ट पर RTO ऑफिस में काम कर सकते है।
- क्लर्क पद (Clerical Or Clerk Post)
- न्यायिक पद (Judicial Post)
- उप सहायक पद (Sub Assistant Engineer Post)
गाड़ियों के पंजीकरण (Registration) का जो कार्य किया जाता है वह भारतीय सरकार के एक विभाग के द्वारा होता है जिसे RTO ऑफिस कहा जाता है तथा आपको RTO Officer (आरटीओ ऑफिसर) बनने के लिए कुछ RTO Officer Eligibility यानि आरटीओ ऑफिसर कैसे बने उसकी योग्यता को पूरा करना होता है। आगे आपको पद के हिसाब से RTO Officer Ke Liye Yogyata क्या होना चाहिए यह बताया गया है:
RTO परीक्षा क्लर्क पद –
* उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
* उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
* उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा करना चाहिए।
RTO परीक्षा न्यायिक पद –
* उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
* उम्मीदवारों की आयु सीमा 23-35 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
* उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक पूरा करना चाहिए।
आरटीओ परीक्षा उप सहायक –
* उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
* उम्मीदवारों की आयु 34 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
* उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पूरा करना चाहिए।
* विशेष क्षेत्रों में जैसे कि मैकेनिकल और सिविल।
RTO ऑफिसर बनने के लिए क्या करे
क्या आप जानते है कि आरटीओ ऑफिसर कैसे बनते हैं अगर आपका जवाब है नहीं तो आगे हम आपको RTO Officer बनने के लिए क्या करना होता है इसके बारे में बता रहा है।
लोक सेवा आयोग व राज्य सेवा आयोग विभिन्न परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करता है। कृपया नियमित रूप से रोजगार समाचार पत्र और प्रकाशन के लिए प्रमुख समाचार पत्र देखते रहे।
RTO Officer बनने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा, जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह आयोजित करवाया जा सकता है RTO Officer Exam में पास होने के लिए आपको 3 चरणों में शामिल होना होगा जिसे पास करना अनिवार्य होता है। तो आईये जानते है इसकी पूरी प्रक्रिया।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Main Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
RTO इंस्पेक्टर एग्जाम पैटर्न
Motor Vehicle Inspector Exam Pattern:
- यह ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा होता हैं।
- यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है।
- एग्जाम पैटर्न में दो पेपर होंगे।
- प्रत्येक पेपर में 200 मार्क्स होते हैं।
- पेपर I में सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता शामिल है।
- पेपर II में जनरल स्टडीज और जनरल एबिलिटी से पूछे गए प्रश्न होंगे।
- पेपर I की अवधि 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट) है।
- पेपर II के लिए आवंटित समय 2 घंटे (120 मिनट) है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क की एक नकारात्मक अंकन है।
RTO ऑफिसर एग्जाम का सिलेबस
अब हम आपको आगे RTO Officer बनने के लिए आपको किन-किन विषयों की पढ़ाई करनी होगी इस बारे में बताया गया है क्योंकि पढाई की सही रणनीति सिलेबस के अनुसार उनकी पढ़ाई करना होता है तथा इससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी।
- General Knowledge
- General State Language
- General English
- General Studies
- Optional Subject
तो दोस्तों RTO Officer Banne Ke Liye आपको यह सिलेबस पढ़ने होंगे।
RTO ऑफिसर की सैलरी
नौकरी चाहे कोई सी भी सबसे पहले हम उसकी सैलरी (वेतन) के बारे में ही जानना चाहते है कि हमें इस नौकरी से कितना वेतन प्राप्त होगा। तो दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की आरटीओ अधिकारी की सैलरी में बहुत सी Rank व पोस्ट शामिल होती है तथा उनकी सैलरी RTO Officer Rank व पोस्ट के अनुसार अलग-अलग होती है। RTO Officer Salary बहुत ही अच्छी होती है जो करीबन 20,000 से 40,000 तक हो सकती है।
RTO की तैयारी कैसे करे
यदि आप सही में RTO ऑफिसर बनना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना पूरा फोकस इसकी RTO ऑफिसर की परीक्षा की तैयारी पर रखना होगा। आपको किस तरह से इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए इसके बारे में आपको आगे बताया गया है।
- सबसे पहले आपको परीक्षा का पूरा सिलेबस पता कर लेना चाहिए कि इसमें किस विषय से प्रश्न पूछे जाते है।
- आप पिछले साल के पेपर भी हल कर सकते है इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में पता चलेगा।
- आपको डेली सामयिक घटनाओं (Current Affairs) को पढ़ते रहना चाहिए। जिसके लिए आप न्यूज़ पेपर, मंथली सामयिक घटनाओं की किताबे पढ़ सकते है।
- आपकी सामान्य जागरूकता (General Awareness) पर अच्छी पकड़ होना चाहिए।
- आपको अंग्रेजी, सामान्य गणित और जनरल नॉलेज का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।
Conclusion
तो दोस्तों उम्मीद करते है कि आपको RTO Officer क्या होता है, RTO Officer के कार्य क्या होते है, RTO Officer कैसे बने व RTO Officer बनने के लिए क्या करे? सभी सवालों के जवाब यहां मिल गए होंगे। अब आप भी RTO Officer के लिए आवेदन कर सकते है जिसकी तैयारी करने में अब आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
यदि फिर आपके कोई सवाल या डॉउट हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में comment करके बता सकते है हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे- WhatsApp, Facebook, Instagram पर Share करना न भूले धन्यवाद!