SSC (कर्मचारी चयन आयोग) बहुत सारी परीक्षाएं आयोजित करवाता है, इन्ही में से एक परीक्षा MTS (मल्टी टास्किंग) की भी होती है। जिसे हम SSC MTS या कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग परीक्षा कहते है। यह एक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा है जिसमे बहुत ज्यादा संख्या में युवा वर्ग भाग लेता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको SSC MTS Kya Hai इस बारे में जरूर पता होगा।
यह नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसका आयोजन SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमिशन) द्वारा हर साल ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए किया जाता है। आप इस परीक्षा को 10वीं पास करने के बाद दे सकते है।
अब आपके मन में कई सारे प्रश्न होंगे जैसे कि SSC MTS Kya Hota Hai, SSC MTS Ke Liye Qualification क्या चाहिए होती है, इसकी सिलेक्शन प्रोसेस क्या होती है, SSC MTS Exam Pattern कैसा होता होगा इत्यादि। इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए इस पोस्ट एसएससी एमटीएस क्या है (SSC MTS Hindi) को पूरा जरूर पढ़े।
SSC MTS Kya Hota Hai
एसएससी एमटीएस (SSC MTS) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका आयोजन SSC द्वारा हर साल केंद्र सरकार के विविध प्रकार के कार्यालयों एवं मंत्रालयों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ, Group ‘C’ Non-Gazetted और Non-Ministerial के विभिन्न पदों को भरने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में चुने गए गए उम्मीदवारों को चपरासी, चौकीदार, माली और सफाईकर्मी इत्यादि पदों पर काम करना होता है।
SSC MTS Kya Hai ये तो आप जान ही चुके होगे तो, अगर आप भी SSC MTS की एग्जाम देने की सोंच रहे है, तो आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी होना आवश्यक है। आगे SSC MTS Kya Hota Hai Hindi Mein पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है।
MTS Full Form In Hindi
SSC MTS का फुल फॉर्म ‘Staff Selection Commission Multi Tasking Staff‘ होता है, जिसका हिंदी में फुल फॉर्म या मतलब (SSC MTS Meaning In Hindi) मे ‘कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ‘ होता हैं।
SSC MTS Full Information In Hindi
SSC MTS 2022 Exam Summary | |
भर्ती निकाय | Staff Selection Commission |
SSC MTS का फुल फॉर्म | Staff Selection Commission Multi Tasking Staff |
परीक्षा का नाम | SSC MTS 2022 |
भर्ती | MTS – बाद में अधिसूचित हवलदार – 3603 |
परीक्षा का प्रकार | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (National Level) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 |
परीक्षा का मॉड | ऑनलाइन |
योग्यता | भारतीय नागरिकता और 10वीं पास |
सिलेक्शन प्रोसेस | पेपर -1 (ऑब्जेक्टिव टाइप) पेपर -2 (डिस्क्रिप्टिव टाइप) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) (केवल हवलदार के पद के लिए) |
सैलरी | 18,000 रुपए से 22,000 रुपए प्रति महीना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
SSC Multi Tasking Staff Kya Hota Hai
एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ के अंतर्गत ग्रुप-सी के पद सम्मिलित होते है, जिसमे कि माली, चौकीदार, चपरासी, सफाईकर्मी आदि आते है। इन सभी को सरकारी दफ्तरों में काम दिया जाता है जैसे कि साफ-सफाई, पेड़-पौधो में पानी देना उनकी देख रेख करना, वार्ड ड्यूटी करना आदि।
इसी के साथ अब आप MTS Kya Hota Hai और इसमे क्या काम काम होते है, ये आप जान चुके होंगे चलिए अब आपको इसके लिए क्वालिफिकेशन क्या होती है इस बारे में बताते है।
SSC MTS Ke Liye Qualification
अगर आप भी आने वाली SSC MTS परीक्षा में Apply करना चाहते है, तो आपके पास ये सभी योग्यताए होना चाहिए। क्योंकि इसके बाद ही आप इस एग्जाम को दे सकते है।
- उम्मीदवार को भारतीय नागरिकता प्रदान होना चाहिए।
- SSC MTS प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए, हालाँकि इसमे आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है, जिसकी जानकारी आपको आगे दी गयी है –
आयु वर्ग | आयु सीमा में छूट |
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
PH (शारीरिक विकलांग) + सामान्य वर्ग | 5 वर्ष |
PH+OBC | 8 वर्ष |
PH+SC/ST | 10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (OBC) | 3 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (SC/ST) | 8 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (सामान्य वर्ग) | 3 वर्ष |
SSC MTS Selection Process In Hindi
एसएससी एसटीएस की Selection Process के कुछ मुख्य स्टेप्स होते है, जो की आपको निचे दिए गए है। अगर आप भी इस एग्जाम में चयनित होना चाहते है, तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. SSC MTS के लिए आवेदन करें।
सबसे पहले आपको 2022 में आने वाली एसएससी एमटीस एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, जो कि आप SSC कि ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ से आसानी से भर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को इसका कोई शुल्क नहीं देना होता हैं, और अन्य वर्गों के लिए इसका आवेदन शुल्क 100 रु होता है।
2. SSC MTS के पेपर-I को पास करें।
अब उम्मीदवार को SSC MTS के पहले पेपर को क्लियर करना होगा जो कि कम्प्यूटर आधारित होता है। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते है, जिसके लिए उम्मीदवार के पास 90 मिनट का समय होता है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, मैथ्स आदि से प्रश्न पूछे जाते है।
3. SSC MTS के पेपर-II को पास करें।
SSC MTS के पहले प्रश्न-पत्र को क्लियर करने के बाद अभ्यार्थी को दुसरा पेपर क्लियर करना होता है, जो कि वर्णात्मक (Descriptive) होता है। इसमे आपको किसी भी एक भाषा में एक लघु निबंध/पत्र लिखना होता है (जो कि संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित हो) जिसके लिए आपको 30 मिनट का समय दिया जाता है। इस प्रश्न पत्र के लिए 50 अंक निर्धारित है।
4. अब अंत में Document वेरिफिकेशन करवाए।
जो अभ्यार्थी इन दोनों प्रश्नपत्रो को क्लियर कर लेता है, उसके बाद SSC द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक मेरिट लिस्ट जारी लो जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम उस मेरिट लिस्ट में आता है, फिर उनको Document Verification करवाना होता है जिसके लिए अभ्यार्थी को एक निश्चित तारीख दी जाती है तब उपलब्ध होना रहता है।
SSC MTS Exam Pattern
इस परीक्षा में 2 पेपर (SSC MTS पेपर-1 और SSC MTS पेपर-2) होते है। MTS का परीक्षा का एग्जाम पैटर्न कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा ही तय किया जाता है।
SSC MTS Exam Pattern Paper 1
विषय | प्रश्नो की संख्या | निर्धारित अंक | कुल समयावधि |
---|---|---|---|
सामान्य बुद्धि और तर्क | 25 | 25 | 90 मिनट |
न्यूमेरिक एप्टीट्यूड | 25 | 25 | |
सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 | |
सामान्य जागरूकता | 25 | 25 | |
कुल | 100 | 100 |
SSC MTS Exam Pattern Paper 2 (Descriptive)
विषय | अधिकतम अंक | कुल समयावधि |
अंग्रेजी में लघु निबंध/पत्र या संविधान की 8 वी अनुसूची में शामिल कोई भाषा | 25 + 25 | 30 मिनट |
SSC MTS Mai Kya Kaam Hota Hai
एसएससी एमटीएस के जिन पदों पर अभ्यार्थियों की भर्ती जाती है, उन्हें निम्न प्रकार के कार्य करना होते है –
- विभिन्न कार्यालय व विभागों की साफ सफाई करना।
- चौकिदारी करना।
- ऑफिस व आसपास के क्षेत्र की सफाई करना।
- पेड़-पौधे को पानी देना और उनका ध्यान रखना।
- अधिकारी के आदेशो का पालन करना।
- फोटो कॉपी करना।
- यदि उम्मीदवार आईटीआई होल्डर है, तो उसे उससे सम्बंधित कार्य करना होता है।
तो अब आपको पता चल चूका होगा कि, SSC MTS Mai Kya Hota Hai व इसमें चयनित उम्मीदवारों को क्या-क्या काम करने होते है।
SSC MTS की सैलरी
वर्ष 2021-2022 में सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारियों का वेतन 7वे वेतन लागू होने के बाद से बढ़ गया है। SSC में MTS का वेतन 1800 रुपये ग्रेड पे है, और लगभग 5,200-20,200 पे स्केल रूपये प्रति महीने है। 7वे वेतन के लागू होने के बाद समस्त सरकारी अधिकारीयों का वेतन 20% बढ़ गया है।
SSC MTS Syllabus In Hindi
किसी भी एग्जाम की तैयारी करने के लिए आपको सबसे पहले उसका सिलेबस पता होना चाहिए, क्योंकि सिलेबस के अनुसार तैयारी करने से आपको केवल वहीं चीजे पढ़ना होगी जो परीक्षा में पूछी जाएंगी। इससे आपके परीक्षा को पास करने के चान्सेस और बढ़ जाते है।
- इंग्लिश लैंग्वेज सिलेबस – इंग्लिश ग्रामर, इंग्लिश राइटिंग एबिलिटी, वोकैब्युलरी, पर्यायवाची और विलोम, सेंटेंस करेक्शन
- जनरल रीजनिंग सिलेबस – पज़ल, सिमिलरटीज एंड डिफरेंसेस, प्रॉब्लम सॉल्विंग, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालिसिस, जजमेंट, डिसिशन मेकिंग, विजुअल मेमोरी, ऑब्जरवेशन, रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट्स, नॉन-वर्बल सीरीज, फिगर क्लासिफिकेशन, एनालिटिकल फंक्शन्स, स्पेस विजुअलाइजेशन, आदि।
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सिलेबस – औसत, लाभ और हानि, समय और कार्य, प्रतिशत, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात और अनुपात, समय और दूरी, तालिकाओं और रेखांकन का मौलिक उपयोग, छूट, संख्या प्रणाली, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अंकगणितीय संचालन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध, क्षेत्रमिति, आदि।
- सामान्य जागरूकता सिलेबस – करेंट अफेयर्स, इतिहास, भारतीय संविधान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, आविष्कार और खोजें, वित्तीय और आर्थिक समाचार, बुकर और राष्ट्रीय पुरस्कार, पुरस्कार विजेता पुस्तकें, पुरस्कार और सम्मान, संस्कृति।
Conclusion
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको एसएससी एमटीएस क्या है पूरी जानकारी (SSC MTS Full Details In Hindi) प्रदान की है। अगर आप भी SSC MTS की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते है, तो आपको हमारी इस पोस्ट से आपको काफी मदद मिलेगी। इस आर्टिकल से जुड़े अगर आपके कोई अन्य सवाल, सुझाव या सलाह है तो हमे जरूर बताये।