WPS Office Kya Hai? – WPS Office In Hindi की पूरी जानकारी।

5/5 - (1 vote)

क्या आप जानते है कि WPS Office Kya Hai, अगर नहीं जानते, तो इस लेख में हम आपको WPS Office In Hindi में पूरी जानकारी देने जा रहे है बस बने रहे हमारे साथ अंत तक। WPS Office एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन यूजर्स को सीधे टेक्स्ट फाइलों को देखने, एडिट करने और शेयर करने की सुविधा देता है।

इसके द्वारा आप किसी भी PDF फाइल को ओपन कर सकते है, उसे एडिट कर सकते है साथ ही साथ माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डाक्यूमेंट्स को PDF फाइलों में बदलने, टिप्पणियां जोड़ने, फाइल की साइज को कम्प्रेस करने, वॉटरमार्क हटाने और बहुत से कार्य करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

WPS Office का उपयोग प्रेजेंटेशन तैयार करने, रिपोर्ट बनाने इत्यादि काम के लिए भी किया जाता है। कई स्मार्टफोन में यह कंपनी की तरफ से आ सकती है लेकिन नहीं आये तो आप इसे अपने फोन के App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

यदि आप WPS Office Hindi की पूरी जानकारी पाना चाहते है जैसे- WPS Office Kya Hota Hai (What Is WPS Office in Hindi), WPS Office Full Form, यह कैसे काम करता है तो हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

[toc]

WPS Office Kya Hai

डब्ल्यूपीएस ऑफिस (WPS office) एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप कंप्यूटर पर बनाए जाने वाले Microsoft Word, Excel, PowerPoint, Google Docs को Adobe PDF Format में बदलने के साथ-साथ वर्ड, पीडीएफ, प्रेजेंटेशन, स्लाइड, शीट, मेमो और स्कैनर आदि अपने स्मार्टफोन में आसानी से बना भी सकते है। यदि आपको Letter, List, Presentation, Report आदि बननी है तो आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से बना सकते है।

App का नाम WPS Office
लाइसेंस टाइप फ्री
डेवलपर Kingsoft
सपोर्टेड लैंग्वेज अंग्रेजी, चीनी, रूसी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इटेलियन, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, वियतनामी आदि।
अवेलेबल प्लेटफॉर्म Android, iOS, Microsoft Windows, HarmonyOS

WPS Office Full Form in Hindi

WPS ऑफिस का फुल फॉर्म “Writer, Presentation and Spreadsheets” होता है, हिंदी में WPS Office Ka Full Form “राइटर, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट्स” होता है।

अभी आपने जाना कि WPS Office Kya Hai in Hindi, अब यदि आपका प्रश्न यह है कि WPS Office Ko Samjhaie पुरे विस्तार से, तो चलिए एक-एक करके समझते है इसका उपयोग कैसे करते है।

WPS Office Kaise Download Kare

अगर आप WPS ऑफिस की App को डाउनलोड करना चाहते है तो आप इसे अपने Android के प्ले स्टोर से या Apple के ऐप स्टोर से आसानी डाउनलोड कर सकते है। आप निचे दिए बटन पर क्लिक करके भी इसे डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है।

Download Now

Download Now

Wps Office Use in Hindi

अब आगे हम आपको एक-एक करके WPS Office Kaise Use Kare इस बारे में बताने जा रहे है इसलिए  निचे दी जानकारी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।

WPS Office में नया डॉक्यूमेंट, प्रजेंटेशन, रिपोर्ट, स्लाइड आदि बनाने के लिए आपको इस App को अपने स्मार्टफोन में Open करना होगा।

ऐप ओपन करने पर आपको New या + का चिन्ह दिखाई देगा, आपको इस पर Click करना है।

अब आपके सामने डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन बनाने के ऑप्शन दिखाई देंगे, यहां हम डॉक्यूमेंट बना रहा है तो उस पर क्लिक करें। फिर नया Blank Page खुलेगा, उस पर आपको जो भी लिखना है लिखकर WPS Tool पर क्लिक करना है।

1. Home Menu

होम मेनू की सहायता से आप टेक्स्ट का साइज कम या ज्यादा कर सकते है, टेक्स्ट को कलर में दे सकते है, टेक्स्ट को Bold, Italic, Underline आदि कर सकते है। साथ ही साथ Headings, Bullets आदि सारी एडिटिंग भी कर सकते है। इसमें आपको MS Office में मिलने वाली लगभग सारी सुविधाएँ देखने को मिलेंगी।

2. File Menu

फाइल मेनू ऑप्शन के द्वारा डॉक्यूमेंट को सेव, शेयर व PDF में कन्वर्ट कर सकते है। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनके उपयोग के बारे में आपको आगे बताया है।

  • Save As: Save As के द्वारा आप अपने बनाये गए डॉक्यूमेंट को .Doc/, .Docx/, .Text/, .Pdf इत्यादि 4 फॉर्मेट में Save कर सकते है।
  • Export To PDF: इसकी सहायता से आप अपनी बनाई गई File या डॉक्यूमेंट को PDF में Save कर सकते है।
  • Encrypt: यदि आप अपने फाइल या डॉक्यूमेंट में पासवर्ड लगाना चाहते है तो Encrypt का उपयोग कर सकते है। लेकिन जब भी आपको डॉक्यूमेंट खोलना होगा, तो आपको पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
  • Print: इस ऑप्शन की सहायता से आप अपने बनाये गए डॉक्यूमेंट की Print ले सकते है या आपके द्वारा तैयार किया डॉक्युमेंट प्रिंट के बाद कैसा दिखेगा, यह देखने के पेज का Preview भी देख सकते है।
  • File Info: फाइल इन्फो के द्वारा आप बनाये गए डॉक्यूमेंट या फाइल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है जैसे- फाइल का नाम, साइज, टाइप, लोकेशन, लास्ट मॉडिफाइड, टाइटल आदि।
  • Help And Feedback: यदि आप WPS टूल में कोई सहायता चाहते है या कोई प्रतिक्रिया (Feedback) देना चाहते है तो आपको इसमें कई सारे विकल्प दिए गए होते है।

3. Insert Menu

यदि आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई एडिटिंग या कुछ Add करना चाहते है जैसे- Picture, Text Box, Shape, Table, Blank Page, Page Number, Date & Time, Hyperlink आदि बहुत कुछ तो आप इस मेनू या सेक्शन का उपयोग करके कर सकते है। यह मेनू डॉक्यूमेंट या फाइल को आकर्षक या अट्रैक्टिव बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

4. View Menu

व्यू मेनू की मदद से आप पेज का बैकग्राउंड बदल सकते है, आपके द्वारा तैयार किया गया डॉक्यूमेंट का वर्ड काउंट क्या है यह देख सकते है। साथ ही साथ किसी विशेष वाक्य को ढूंढने के लिए Find & Replace ऑप्शन का उपयोग भी कर सकते है।

WPS Office App Ke Features

यह उपयोगकर्ता की सुरक्षा और उपयोगिता के आधार पर बनाया गया एक बेहतरीन ऐप है इसमें मिलने वाले फीचर्स हमने आपको आगे बताये है।

  • Files Protection: इस ऐप में डाक्यूमेंट्स और फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड सुरक्षा जैसी नई सुविधाओं जोड़ी गयी है। यह आपकी फाइलों को किसी भी अनधिकृत पार्टी के हमले से बचाएगा।
  • User-Friendly Interface: इसे उपयोगकर्ता की सुविधा के दृष्टिकोण से बनाया है। WPS Office ऐप की सुविधाजनक और आसान इंटरफेस के कारण इसका उपयोग करना बहुत आसान है।
  • PDF Conversion: WPS ऑफिस ऐप की Product Key आपको किसी भी वर्ड फाइल को खोलने में भी मदद करेगा। इसके अलावा, यह सभी डॉक्यूमेंट एवं फाइल्स को एक पीडीएफ फॉर्मेट में बदलने में भी सक्षम है।
  • Presentation: यह आपको सरल और आसान तरीके से बेहतरीन प्रेजेंटेशन बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, आप इसमें दिए गए टूल की मदद से अपनी प्रेजेंटेशन में इमेजेज, ऑडियो, साउंड्स और अन्य मीडिया जोड़ सकेंगे।

WPS ऑफिस के फायदे

डब्ल्यूपीएस ऑफिस का उपयोग करने के कई फायदे है उनमें से कुछ खास फायदों के बारे में आपको आगे बताया गया है –

1. इस सॉफ्टवेयर की सबसे खास बात ये है कि यह फ्री में उपलब्ध है।
2. यह इन सभी फाइल फॉर्मेट .doc, .xlsx, .ppt, .pdf इत्यादि को सपोर्ट करता है। ताकि यूजर को अलग फाइल प्रकारों के लिए अन्य किसी सॉफ़्टवेयर को उपयोग करने की जरूरत न पड़े।
3. एप्लीकेशन को डाउनलोड और इनस्टॉल करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
4. किसी भी डॉक्यूमेंट में स्पेलिंग मिस्टेक्स या एरर को चेक कर सकते है।
5. डॉक्यूमेंट को PDF फाइल में कन्वर्ट करके उसे सुरक्षित कर सकते है।
6. डॉक्यूमेंट को एडिट करने के लिए विभिन्न फाइल फॉर्मेट टूल्स दिए है जैसे- फॉण्ट स्टाइल, कलर, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि।

Conclusion

जैसा कि आप जान गए होंगे कि यह Android और iOS दोनों मोबाइल डिवाइसों को सपोर्ट करता है। साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ता को बेहतर यूजर इंटरफ़ेस प्रदान है। WPS ऑफिस ऐप बहुत ही सरल और उपयोग में आसान है। इसे न केवल विशेषज्ञ बल्कि नए लोग भी बहुत आसानी से और सरलता से उपयोग कर सकते है। इसलिए, यह आपको किसी भी डॉक्यूमेंट या फाइल को तैयार करते समय बेस्ट अनुभव का आनंद लेने में मदद करेगा।

उम्मीद करते है कि इस आर्टिकल के माध्यम से आप WPS Office Kya Hota Hai और WPS Office Meaning in Hindi क्या है यह अच्छे से समझ गए होंगे। ऊपर दी गयी जानकारी आपको WPS Office in Hindi Notes बनाने में सहायता करेगी।

     

मैं 27 वर्ष का सुमित गोविन्द राव, इलाहबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Ph.D. हूँ और मैने एक वरिष्ठ कॉलेज प्रोफेसर के रूप में 4 वर्ष से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) में काम किया है। एक Ph.D. और प्रोफेसर होने के नाते, मैने दुनिया भर में शिक्षा, स्वास्थ, तकनीक और अन्य के बारे में लिखने के लिए हिंदी दुनिया वेबसाइट की शुरुआत की। Contact: [email protected]

Leave a Comment